
बार-बार भूलने की समस्या बहुत ही परेशानी देने वाली होती है। जिन लोगों के
साथ यह समस्या होती है वह खुद ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े अन्य लोग भी कई बार
समस्या में पड़ जाते है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई लोगों की याददाश्त कमजोर
होने लगती है। किसी भी चीज को ढ़ूंढने या काम को याद रखने के लिए दिमाग पर
जोर डालना पड़ता है।
आगे बताई गईं चीजों को अपने आहार में शामिल करें और पाएं गजब की याददाश्त...
आगे बताई गईं चीजों को अपने आहार में शामिल करें और पाएं गजब की याददाश्त...
ब्राह्मीः
ब्राह्मी का रस, चूर्ण पानी या मिश्री के साथ लेने से याददाश्त तेज होती है। ब्राह्मी के तेल की मालिश से दिमागी कमजोरी, खुश्की दूर होती है।फलः
लाल और नीले रंगों के फलों का सेवन भी याद्दाशत बढ़ाने में मददगार होते हैं। जैसे सेब और ब्लूबेरी खाने से भूलने की बीमारी दूर होती है।सब्जियां:
बैंगन का प्रयोग करें। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व
दिमाग के टिश्यू को स्वस्थ्य रखने में मददगार होते हैं। चुकंदर और प्याज भी
दिमाग बढ़ाने में अनोखा काम करते हैं।
चायः
दिन में कम से कम दो कप चाय जरूर पीएं। चाय में भरपूर मात्रा
में ऐंटिऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला पॉलिफिनॉल दिमाग को
संतुलित करने के साथ ही दिमाग को तेज बनाता है।
गेहूं:
गेहूं के जवारे का जूस पीने से याद्दाश्त बढ़ती है। गेहूं से बने हरीरा में शक्कर और बादाम मिलाकर पीने से भी स्मरण शक्ति बढ़ती है।
अखरोटः
अखरोट में मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट्स व विटामिन-ई भरपूर मात्रा
में पाए जाते हैं। ऐंटिऑक्सिडेंट्स शरीर में मौजूद प्राकृतिक रसायनों को
नष्ट होने से रोककर रोगों की रोकथाम करते हैं। इसमें उच्च मात्रा में
प्रोटीन मौजूद होता है। रोजाना अखरोट के सेवन से याद्दाश्त बढ़ती है।







Post a Comment