
रात 12 बजे के बाद से देश में GST लागू हो चुका है। अब देशभर में हर
प्रोडक्ट पर एक जैसा टैक्स लगेगा। यानी किसी प्रोडक्ट को आप देश के किसी भी
कोने से खरीदें उसकी कीमत एक बराबर होगी। GST का बड़ा फायदा ये हैं कि
डेली लाइफ में यूज होने वाली चीजों के दाम कम होंगे, लेकिन लग्जरी चीजों पर
टैक्स ज्यादा देना होगा। दूसरी तरफ, स्मार्टफोन के प्रीपेड और पोस्टपेड
यूजर्स के लिए भी कई चीजें बदल जाएंगी। आगे जानिए GST का प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स पर क्या असर होगा...
GST का पोस्टपेड यूजर्स पर असर :
अब
पोस्टपेड यूजर्स को मोबाइल बिल पर 18% टैक्स देना होगा, जो पुराने टैक्स
से 3% ज्यादा है। पहले यूजर को 15% का टैक्स देना पड़ता था। मान लीजिए किसी
यूजर को बिल 1000 रुपए आता है, तब उसे 180 रुपए टैक्स के देने होंगे। जबकि
पहले ये टैक्स 150 रुपए लगता था। यानी अब उसे टैक्स के 30 रुपए एक्स्ट्रा
देने होंगे।
GST का प्रीपेड यूजर्स पर असर :
पहले
प्रीपेड यूजर्स को किसी टैरिफ प्लान पर जितना बैलेंस मिलता था, अब उस पर
3% टैक्स ज्यादा लगेगा। मान लीजिए पहले 100 रुपए के टैरिफ पर 83.96 रुपए का
बैलेंस मिलता था, तो अब 82.20 रुपए का बैलेंस मिलेगा। अब एयरटेल, जियो,
वोडाफोन, आइडिया समेत दूसरी टेलिकॉम कंपनियां इसे फॉलो करेंगी।
फुल टॉकटाइम पर फायदा :
GST
का असर किसी भी टेलिकॉम कंपनी के इन टैरिफ प्लान पर नहीं होगा, जिनमें फुल
टॉकटाइम दिया जाएगा। हालांकि, इस तरह के प्लान की कीमतों में कुछ बदलाव
होंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पहले फुल टॉकटाइम के ज्यादातर
टैरिफ 100 रुपए से शुरू होते थे।


Post a Comment