0



अदम्य उत्साह के धनी थे नेपोलियन बोनापार्ट। युद्ध करते हुए एक बार जब नेपोलियन आल्पस पर्वत के पास अपनी सेना सहित पहुचें, तो पहाड़ ने उनका रास्ता रोक लिया।

पहाड़ की तलहटी में एक वृद्धा रहती थी। रास्ते की जानकारी लेने जब नेपोलियन उसके पास पहुंचे तो नेपोलियन की बात सुनकर वह वृद्धा हंसने लगी। उसने नेपोलियन से कहा, 'तेरे जैसे कई मूर्ख इस पहाड़ पर चढ़ने का प्रयास कर चुके हैं। क्यों अपना जीवन व्यर्थ करना चाह रहा है लौट जा।'

लेकिन उस वृद्ध महिला की बात से नेपोलियन परेशान नहीं हुआ। क्योंकि उसके लिए 'असंभव' शब्द का कोई 'वजूद नहीं' था।

उसने उस वृद्ध से कहा, 'आपकी इन बातों से मेरा हौसला बड़ गया है। अब में और अधिक सावधान होकर अपनी योजना को नया रूप दूंगा। वह वृद्ध महिला नेपोलियन के इस विश्वास को देखकर हैरान थी। उसने कहा, 'तुम जैसे साहसी लोगों के कारण ही इस दुनिया में साहस बचा हुआ है।' और उसने सफलता का आशीर्वाद दिया। इस तरह नेपोलियन बोनापार्ट ने सेना सहित उस पर्वत का लांघ दिया।

संक्षेप में

इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं, संभव है तो आपका उस काम के प्रति दृढ़ निश्चय, जिसके सहारे ही आप असंभव को संभव बना सकते हैं।








आपको पोस्ट पसंद आई हो तो Youtube पर क्लिक करके Subscribe करना ना भूलें

आपको पोस्ट कैसी लगी कोमेन्ट और शॅर करें

Post a Comment

 
Top